दिल्ली कूच पर अड़े किसान, ब्लॉक किए गए रास्ते; वाहनों की लंबी कतारों ने किया बेबस

किसानों के संभावित दिल्ली कूच के मद्देनजर नोएडा पुलिस और दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। दिल्ली से सटे सभी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग और वाहनों की भी चेकिंग को रही है। जिसकी वजह से डीएनडी और चिल्ला पर वाहनों की धीमी रफ्तार से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है।

Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच की आशंका के चलते नोएडा और दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। साथ ही वाहनों की भी चेकिंग जा रही है। जिसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। बैरिकेडिंग की वजह से डीएनडी और चिल्ला बॉर्ड पर वाहनों की रफ्तार स्लो है। जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।

Noida Traffic

बेरिकेडिंग के चलते लगा जाम

जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस अलर्ट

पुलिस ने दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की है। किसानों के आंदोलन दिल्ली की तरफ न बढ़ सके, इसके लिए बैरिकेडिंग और वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं आज जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिसके चलते सभी मस्जिदों के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जुमे की नमाज के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

End of Feed