Noida News: भांजी का हत्यारा पुलिस एनकाउंटर में घायल, छेड़छाड़ कर दबा दिया था गला

नोएडा पुलिस की अपनी ही भांजी के साथ छेड़छाड़ के बाद हत्या करने के आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है।

नोएडा : अपनी ही भांजी के साथ छेड़छाड़ के बाद हत्या करने के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगी है। थाना क्षेत्र कोतवाली में शनिवार को घटी थी, जिसमें एक 27 वर्षीय मामा ने अपनी ही 07 वर्षीय भांजी के साथ अश्लील हरकत करने के बाद उसका गला घोट कर हत्या कर दी थी, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Noida Police shot person who killed his nephew

नोएडा पुलिस की भांजी के साथ छेड़छाड़ कर हत्या करने के आरोपी के साथ मुठभेड़

गाजियाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए MMG अस्पताल लाया गया था। मेडिकल कराने के बाद आरोपी को वापस लेकर जाया जा रहा था, उसके साथ मौजूद पुलिसकर्मी का उसने सरकारी सर्विस रिवॉल्वर को छीनकर भागने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसने पुलिस पर फायर झोक दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायर किया आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह आरोपी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

End of Feed