सीमा हैदर के समर्थन होने वाली पंचायत पर पुलिस का एक्शन, करवाया रद्द, हिरासत में आयोजक

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 29, 2023, 11:58 AM IST

धारा 144 लागू होने के कारण पुलिस ने सख्ती से इस पंचायत को रद्द करवा दिया। कई ग्रामीणों को भी पुलिस ने थाने में बिठाया।

Panchayat For Seema Haider: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के पास आछे गांव में सीमा हैदर के समर्थन में होने वाली पंचायत को पुलिस ने शुरू होने से पहले ही रोक दिया है। पंचायत में 36 बिरादरी के लोग शामिल होने का दावा किया जा रहा था. जबकि ये केवल एक समाज के द्वारा बुलाई गई पंचायत थी और कुछ लोगों का ही इसे समर्थन हासिल था।

भाटी बहनों का मामला भी उठना था

दरअसल, सीमा हैदर को लेकर लगातार विवादित बयान दे रही भाटी बहनों के खिलाफ भी इस पंचायत में निर्णय होना था। महापंचायत का एलान करने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सीमा और सचिन के पक्ष में होने वाला महापंचायत रद्द करवा दिया है।

End of Feed