Noida News: नोएडा में फिर दिखा ठंड का असर, शीतलहर के चलते 14 जनवरी तक स्कूल बंद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 6, 2024, 08:09 PM IST

Noida News: गौतमबुद्धनगर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान गिरकर दस डिग्री से भी कम हो गया। जिसके कारण जिला प्रशासन ने 14 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

Noida News: नोएडा में बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान स्कूल बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रख सकते हैं। दरअसल, भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके आदेश जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दिए हैं।

Noida News

नोएडा में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त आठवीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी घोषित किया गया है। इससे पहले भी घने कोहरे और ठंड के चलते स्कूलों को बंद किया गया था। नोएडा में आगामी एक सप्ताह तक भीषण सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कोहरा और तेज ठंड है। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रतिघंटा और नमी की मात्रा 69 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। 9 जनवरी को बारिश के आसार हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके बाद 10 जनवरी को धूप निकलने के आसार हैं। वहीं, 11 जनवरी के बाद फिर फॉग और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जाएगी। ऐसे में शीतलहर का प्रकोप भी जारी है।

End of Feed