गौतमबुद्धनगर के डीएम ने जारी किया आदेश, 21-22 सितंबर को 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 18, 2023, 06:53 PM IST

Noida Schools Closed: जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक, नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में 21 सितंबर व 22 सितंबर को पूरी तरह से अवकाश रहेगा। विद्यालयों को ऑनलाइन मोड में चलाने का आदेश दिया गया है।

Noida Schools Closed: गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने 21 और 22 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। गौतम बुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक, नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में 21 सितंबर से 22 सितंबर को पूरी तरह से अवकाश रहेगा। इस दौरान विद्यालयों को ऑनलाइन मोड पर चलाने का आदेश जारी किया गया है।

Schools Closed

नोएडा में 22 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया है कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 और मोटो जीपी रेस इवेंट को देखते हुए डीएम की ओर से अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश यह सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। बता दें, यूपी ट्रेड शो का आयोजन 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में और मोटो जीपी इवेंट 22 से 24 सितंबर तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होगा।

End of Feed