तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर ही मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2023, 08:39 AM IST

पुलिस ने बताया, सड़क दुर्घटना में बाजपुर निवासी विनोद कुमार, समीर भाटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सूरत को गंभीर चोट आई हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के ईकोटेक- प्रथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटी गोल चक्कर के पास मंगलवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Noida Road Accident

सड़क हादसे में दो की मौत।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार की शाम दनकौर थाना क्षेत्र के बाजपुर निवासी विनोद कुमार, समीर भाटी और सूरज कुमार मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी भाटी गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में विनोद कुमार तथा समीर भाटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सूरज को गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

End of Feed