Noida News: ध्यान दें! कल नोएडा में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, दिल्ली-ग्रेटर नोएडा वाले देखें पूरा रोडमैप

दिल्ली-नोएडा रोड सोमवार यानी कल वाहन चालकों को दिक्कत हो सकती है। पुलिस ने मान्यवर कांशी के परिनिर्वाण दिवस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान बनाया है। नीचे स्टोरी में पूरा कार्यक्रम समझिए....

नोएडा: दिल्ली से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर आने जाने वाले वाहन चालकों को सोमवार को दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। क्योंकि, नोएडा सेक्टर 95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल में 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम का परिनर्वाण पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ऐसे में यहां काफी संख्या में लोगों की संभावना जताई जा रही है। इसी को देखते हुए नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और फिल्म सिटी लिंक रोड पर वाहनों के रास्तों में तब्दीली की जाएगी।

Noida Police Will Traffic Diversion Near Dalit Prerna Sthal For Kanshi Ram Mahaparinirvan Diwas

कल नोएडा में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव के अनुसार वाहनों के रास्तों में बदलाव की योजना विस्तृत रूप से तैयार कर ली गई है, उसको जरूरत के हिसाब लागू किया जाएगा। सुबह 9 से 10 बजे के बीच यहां लोग जमा होने लगेंगे और दोपहर बाद तक लोग यहां रहेंगे। ऐसे में दोपहर के वक्त ट्रैफिक पर दजबाव रहेगा। किसी भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर-9971009001 पर संपर्क साध सकते हैं।

End of Feed