'मर' चुकी बेटी 5 साल बाद मां सहित मिली, पिता के जज्बे ने कर दिया 'जिंदा', हैरान कर देने वाला मामला

नोएडा में 5 साल पहले गुमशुदा हुई मां-बेटी को जोधपुर से सकुशल बरामद किया गया है। इस मामले में बेटी को मृतक घोषित करके केस बंद कर दिया गया था। लेकिन बेटी के पिता ने हार नहीं मानी, जिसकी वजह से आज उसकी बेटी उसे सही सलामत मिल गई। पुलिस ने मां-बेटी को कोर्ट में पेश किया है। वहीं इस मामले में लापरवाही के चलते पूर्व जांच अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि मां-बेटी के बारे में कैसे पता चला?

Noida News: नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पांच साल पहले लापता हुई मां-बेटी को राजस्थान के जोधपुर से सकुल बरामद किया गया है। हैरानी की बात ये है कि बेटी को मृत मानकर गुमशुदगी के केस को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब उसी बेटी को पांच साल बाद जीवित बरामद किया गया है। सेक्टर 49 थाना पुलिस ने मां-बेटी को कोर्ट में पेश किया है। हालांकि जिंदा बच्ची को मृत घोषित कर केस बंद करने में तत्कालीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है। जिसके बाद पूर्व जांच अधिकारियों पर विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Noida Story

बच्ची के पिता अवदेश शर्मा

क्या है पूरा मामला?

नोएडा में साल 2020 में थाना सेक्टर-49 में अवदेश शर्मा ने अपनी पत्नी मंजू और बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने दो सालों तक जांच की। लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी। इस दौरान दिल्ली के शाहदरा में एक अज्ञात शव बरामद हुआ। इस शव को बच्ची का बताया गया। लेकिन अवदेश ने इसे पहचानने से इनकार किया। हालांकि ससुराल पक्ष के बयान पर शव को उनकी बेटी का घोषित कर दिया गया। अवधेश के अनुसार यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया और दो साल बाद केस भी बंद कर दिया गया।

End of Feed