Noida News: धनतेरस-दिवाली को लेकर नोएडा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, बंद की गई कई सड़कें, कई के बदले रूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 9, 2023, 10:49 AM IST

Noida News: धनतेरस, दिवाली और भाई दूज जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस ने यातायात प्रबंधन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। निर्देशों के अनुसार गौतम बुद्ध नगर शहर क्षेत्र में कुछ सड़कों को बंद किया तो कुछ के बदले रूट।

Noida News: धनतेरस, दिवाली और भाई दूज जैसे आगामी त्योहारों की भीड़ को देखते हुए नोएडा पुलिस ने यातायात निर्देश लागू कर दिए हैं। लागू यातायात निर्देशों के अनुसार गौतम बुद्ध नगर शहर क्षेत्र में कुछ सड़कों को बंद किया गया है तो वहीं वैकल्पिक मार्गों की रूपरेखा की पेशकश की गई है।

Noida Police issued Traffic Advisory regarding Dhanteras-Diwali

नोएडा पुलिस ने आगामी त्योहारों को देखते हुए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

यातायात निर्देशों के अनुसार आगामी त्योहारों को लेकर शहर के विभिन्न बाजार जैसे अट्टा मार्केट, सेक्टर 18, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, ब्रह्मपुत्र मार्केट, इंदिरा मार्केट, सेक्टर 27, सेक्टर 28, लॉजिक्स मॉल सिटी सेंटर, होशियारपुर, शॉप्रिक्स मॉल, सेक्टर 37, बॉटनिकल गार्डन, कस्बा कासना, दादरी समेत कई अन्य स्थानों पर यातायात भीड़ भाड़ की संभावनाएं है।

End of Feed