Noida News: OYO में अनैतिक गतिविधियों की आशंका! UP पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

नोएडा पुलिस ने ओयो' से संबद्ध होटलों में अनैतिक गतिविधियों को लेकर चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कुछ होटल ओयो के ब्रांड का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यहां आने वाले गेस्ट की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। लिहाजा, इस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

नोएडा: पुलिस ने गुरुवार को 'ओयो' से संबद्ध होटलों में अनैतिक गतिविधियां रोकने के लिए कहा है। कंपनी के मुताबिक,ओयो ब्रांड के तहत वर्तमान में दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 365 निजी कंपनियां संचालित हैं। एक अधिकारी ने कहा कि इस पहल के तहत ओयो के ब्रांड का अवैध रूप से उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही संबंधित होटलों को अपने परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया है।

Unethical Activities in Oyo Hotels

OYO में अनैतिक गतिविधियां की शंका

ओयो रूम्स ब्रांड का गलत इस्तेमाल

नोएडा पुलिस और कंपनी के अधिकारियों एवं फ्रेंचाइजी लेने वालों के बीच आयोजित एक बैठक में पुलिस उपायुक्त (नोएडा) हरीश चंद्र ने कहा, "ओयो ने कई होटल व्यवसायियों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी देकर मजबूत बनाया है, जिससे उन्हें इस व्यवसाय का विस्तार करने में मदद मिली है। हालांकि, बहुत सारे होटल संचालक अवैध रूप से ओयो रूम्स ब्रांड का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed