Crime News: नोएडा में ड्रग्‍स सप्‍लायर्स के खिलाफ पुलिस सख्‍त, स्‍टूडेंट्स को ऑनलाइन आपूर्ति करने आरोप में छह गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 03:02 PM IST

Noida Crime News: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि कुछ लोग जो बाहर से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसे बेचते हैं, वे आने वाले हैं।

Noida Crime News: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और यहां स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले अभियंताओं को ऑनलाइन मादक पदार्थ की आपूर्ति करने में कथित रूप से शामिल एक गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना बीटा- दो पुलिस ने बीती रात इन्हें गिरफ्तार करके उनके पास से 20 किलो 390 ग्राम गांजा, 400 ग्राम चरस तथा एक कार बरामद किया।

​noida police, noida crime news, noida latest news, drugs supply in noida, drugs network busted



पुलिस ने की गिरफ्तारी। (सांकेतिक फोटो)

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि कुछ लोग जो बाहर से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसे बेचते हैं, वे आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर अल्फा गोल चक्कर के पास पुलिस ने एक वर्ना कार और मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों को गिरफ्तार किया।

End of Feed