Noida News: युवक ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Noida News: नोएडा एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Noida News: उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। यूपी के नोएडा जिला से भी शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का अपहर कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले की है। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही आरोपी की खोज की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

Noida Minor Girl Kidnapped and Raped Accused Arrested

नोएडा में नाबालिग छात्रा के साथ अपहरण और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है

पहले भी दुष्कर्म के लगे है आरोप

नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम राजेंद्र है जिसकी उम्र 27 साल रुपये बताई जा रही है। नोएडा फेज 3 थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने आरोपी की पहचान के बारे में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की और उसके हवाला देते बताया कि करीब एक वर्ष पहले 17 साल की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया था। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी ने आरोपी पर पहले भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस अधिकारी द्वारा दी जानकारी के अनुसार अगवा हुई नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। उसके बाद प्रासंगिक आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

End of Feed