नोएडा: एनसीआर के जिलों में बढ़ता यातायात बड़ी समस्या के तौर पर देखा जा रहा है। लिहाजा, इससे निपटने के लिए खास प्लान तैयार किए जा रहे हैं। खासकर, दिल्ली से सटे नोएडा के लोग और यहां आने-जाने वाले लोग अक्सर जाम के झाम से जूझते हैं। इसी बीच नोएडा के लोगों के लिए एक गुड न्यूज आई है। अब यहां के लोगों को जाम से छुटकारा मिलने वाला है। नोएडा अथॉरिटी शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए खास प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है। इस प्रोजेक्ट में नया एक्सप्रेसवे बनाने का प्लान है। इसके बनने से बड़ी संख्या में वाहन चालकों को ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी।
फाइल फोटो
