नोएडा अथॉरिटी का बड़ा फैसला; अगर आपकी बालकनी में है गमला तो सावधान! गिरा तो आप पर केस होना तय

नोएडा प्राधिकरण ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यदि बालकनी की दीवार पर रखे गमले के गिरने से कोई दुर्घटना होती है, तो इसके लिए फ्लैट मालिक, एओए के अध्यक्ष, सचिव और बिल्डर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह सख्त कदम महाराष्ट्र के पुणे में हाल ही में हुई एक घटना के बाद उठाया गया है, जहां एक सोसाइटी में बालकनी से गमला गिरने से एक बच्चे की दुखद मौत हो गई थी।

नोएडा में बालकनी की दीवारों पर रखे गमले सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं, जिससे बच्चों की जान पर संकट मंडरा रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी ने सख्त कदम उठाते हुए गमले हटाने के निर्देश जारी किए हैं। भविष्य में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में एओए अध्यक्ष, सचिव, बिल्डर या फ्लैट मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

Instructions issued to remove pots from balcony

बालकनी से गमले हटाने के निर्देश जारी

शहर की बहुमंजिला इमारतों में बालकनी की दीवारों पर रखे गमले जानलेवा साबित हो रहे हैं, जिन्हें लोग अक्सर पर्यावरण प्रेम के नाम पर सजाते हैं पर सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। नोएडा अथॉरिटी ने हाल ही में एक सोसायटी में गमला गिरने से हुई एक बच्चे की मौत की घटना का संज्ञान लेते हुए कड़े कदम उठाए हैं। अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम. ने बालकनी की दीवारों (पैरापेट वॉल) से गमले तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

End of Feed