ये हैं 'नोएडा के नटवरलाल': लेखा अफसर बन चार करोड़ का लगाया चूना, नौ करोड़ और चाहते थे निकालना पर यूं प्लान हुआ फुस्स

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2023, 10:21 PM IST

Noida Latest News: वैसे, इस गंभीर मामले में पुलिस अधिकारी बैंक के अधिकारियों और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि बैंक से निकाली गई रकम अभी तक बरामद नहीं हो पाई है। ऐसा बताया जाता है कि संबंधित गिरोह के लोग कई दिन तक नोएडा के विभिन्न होटलों में ठहरे थे। पुलिस उन होटलों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Noida Latest News: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (यूपी) के नोएडा में एक शख्स ने फर्जी लेखा अधिकारी बन कर करोड़ों रुपए की ठगी कर ली। नोएडा प्राधिकरण से जुड़ा यह मामला जब पुलिस और बाकी लोगों के सामने आया तो वे भी दंग रह गए। हालांकि, शुक्रवार (सात जुलाई, 2023) को पुलिस ने इस मोटी ठगी से जुड़े मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अब्दुल खादर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पुडुचेरी का रहने वाला है। आरोप है कि उसने खुद को नोएडा प्राधिकरण का लेखा अधिकारी दर्शाया था। यही झांसा देते हुए उसने बैंक खातों से तीन करोड़ 80 लाख रुपए निकाल लिए।

noida authority fraud

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

समाचार एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' को इस बारे में पुलिस से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी कि आरोपी से फिलहाल गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी से इस दौरान मिली जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, लखनऊ, गुजरात, पुडुचेरी, कोलकाता सहित कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी फिलहाल घटना की पहली कड़ी है और इसमें आगे कई कड़ियां और जुड़ेंगी।

End of Feed