Noida News: नोएडा में एक बार फिर लिफ्ट गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नोएडा के हाईराइज ऑफिस के बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 5 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद आनन-फानन में लोगों ने 9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। यह घटना सेक्टर 126 स्थित रिवर साइट टावर की है।
नोएडा में फिर गिरी लिफ्ट, 9 लोग हुए घायल
जानकारी के अनुसार, सेक्टर 126 स्थित रिवर साइट में कॉरपोरेट ऑफिस से काम करने वाले लोग काम पूरा करने के बाद घर जाने के लिए निकले थे लेकिन लिफ्ट में सवार होते ही अचानक लिफ्ट गिर गई। बताया जा रहा है कि 9 लोगों को चोट आई है और सभी घायलों का इलाज जेपी हॉस्पिटल में चल रहा है। नोएडा में लिफ्ट गिरने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लिफ्ट के गिरने के अलग-अलग हादसे में अब तक लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इससे पहले ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में आम्रपाली ड्रीम वैली हाउसिंग सोसायटी में अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई थी। लिफ्ट में 9 लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 5 लोग घायल हो गए थे।
