Noida Police Traffic Advisory: नोएडा-ग्रेनो वाले ध्यान दें! इन रास्तों का न करें इस्तेमाल, जानें क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी

Noida Police Traffic Jam Advisory, नोएडा ट्रैफ़िक अपडेट: किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को लेकर नोएडा में कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। लिहाजा, घर से निकलने से पहले अपने लिए बेस्ट रूट के बारे में जान लीजिए।

Noida Police Traffic Jam Advisory, नोएडा ट्रैफ़िक अपडेट, Kisan Andolan Alternative Routes Today and Tomorrow: ‘दिल्ली चलो’ मार्च रोकने के लिए सोमवार रात किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक बेनतीजा रही, जिसके बाद मंगलवार से किसान ‘दिल्ली मार्च’ शुरू करेंगे। किसानों के बड़े प्लान के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रवेश करने से रोकने के लिए हरियाणा की सीमा से लगती ग्रामीण सड़कों को भी सील कर दिया है। दिल्ली-रोहतक और दिल्ली-बहादुरगढ़ मार्गों पर अर्द्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। दिल्ली में जारी एक परामर्श के अनुसार, सोमवार से सिंघू सीमा पर वाणिज्यिक वाहनों के लिए यातायात पाबंदियां लागू की गयी हैं। मंगलवार से सभी प्रकार के वाहनों पर पाबंदियां लागू होंगी। आइये जानते हैं आज किन रास्तों से गुजरना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

Noida Police Traffic Jam Advisory

नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन

नोएडा जाने से पहले जानें ट्रैफिक एडवाइजरी

नोएडा पुलिस ने ने ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा है कि गौतम बुद्ध नगर से दिल्ली को जोड़ने वाले सभी बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था पर काफी दबाव रहेगा। लिहाजा, ऐसी स्थिति में ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार डायवर्जन किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दिल्ली जाने लिए कृपया मेट्रो का अधिक से अधिक प्रयोग करें। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने वाले और सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यहां से होकर जाएंगे वाहन

इसके अलावा पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सेक्टर-14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुंडपुरा चौक से गंतव्य की ओर जाएंगे। वहीं, डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन चालक फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 होकर एलिवेटेड का प्रयोग कर गुजर सकेंगे। कालिंदी कुंज बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर-37 होकर गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।

End of Feed