Noida News: नोएडा में ईरानी महिला की चाकूओं से गोदकर हत्या, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार; 8 खिलाफ मामला दर्ज

Noida News: नोएडा में एक ही इमारत के नीचे रह रहे ईरानी परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

Noida News: ईरान की तीन महिलाओं और एक युवक को यहां उनके रिश्तेदार की हत्या के आरोप में नोएडा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय ईरानी महिला जीनत की शुक्रवार रात उसके परिवार और रिश्तेदारों के बीच झगड़े के दौरान चाकू से किए गए हमले में मौत हो गई। ये सभी नोएडा के सेक्टर 116 में एक ही इमारत में अलग-अलग मंजिलों पर रहते थे। उन्होंने बताया कि जीनत की गर्दन पर उसके रिश्तेदारों ने चाकू मारा था, उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

Noida News

युवती की हत्या के मामले में ईरानी नागरिक गिरफ्तार

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन ने जीनत के परिवार की शिकायत पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की और दूसरे पक्ष के आठ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिनमें से चार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 323, 307, 302 के तहत एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, असलम उर्फ नासिर, इब्राहिम उर्फ दाऊद बोदागीजादे, अली बोदागीजादे उर्फ वहीद खान, जहरा बोदागीजादे, जीनत अहमदी, जरीन रहीमीपुर, फरशीद हमदानी और अली असगर हमीदान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

End of Feed