Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण का प्लान, शहर में शानदार लाइटिंग से उतारा जाएगा जमीं पर चांद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 01:01 PM IST

Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में जी-20 समिट होने वाले है। इसके लिए अन्य देशों से शहर में लोगों का आना जाना होगा। नोएडा के रास्ते ही डेलीगेशन ग्रेटर नोएडा जाएंगे। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण शहर को बेहतरीन लाइटों से सजाने का काम करने जा रहा है। इसके लिए बेस्ट लाइटिंग की डिजाइन को तैयार कर लिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जी-20 समिट को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण शहर को सजाने का करेगा काम
  • नोएडा की प्रमुख सड़कों पर होगी स्पेशल लाइटिंग
  • सेक्टर-18 के फुटपाथ को कलरफुल लाइट से सजाया जाएगा

Noida News: जी-20 समिट को लेकर नोएडा को खूबसूरत लाइटों से सजाने का प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने शहर की प्रमुख सड़कों को खास तरीके से सजाने की प्लानिंग तैयार की है। यहां करीब 4.6 किमी लंबी एलिवेटड रोड की सेंट्रल वर्ज पर पॉलिकार्बोनेट ट्यूब के साथ 11 मीटर ऊंचे पोल्स लगाने का प्लान है।

Noida News

नोएडा में जी 20 समिट को देखते हुए प्राधिकरण शहर को लाइट की बेहतरीन डिजाइन से सजाने का करेगा काम (फाइल फोटो)

बता दें कि, इन पोल्स की संख्या 180 के आसपास होगी। जिसे 30-30 मीटर दूरी पर लगाया जाएगा। इसमें अलग से ट्राय़ कलर को इनबिल्ड भी नहीं करना होगा। ऊपर की ओर दो एंगल लगाए जाने हैं, जिसमें एलईडी लाइट्स लगी रहेगी। इनके लगाने में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए खर्च किया जाएगा। ये सभी कार्य नोएडा प्राधिकरण की ओर से कराए जाने हैं।

End of Feed