Noida News: नोएडा से लगभग 391 किमी दूर चैल हिल स्टेशन एक शानदार जगह है। चैल हिमाचल प्रदेश में स्थित है। चैल हिल स्टेशन एक बेहद ही खूबसूरत पहाड़ी जगह है। यह स्थान पर्यटकों की पसंदीदा हिल स्टेशन में से एक है। यह हिल स्टेशन शांति और सुकून से कुछ पल गुजारने के लिए बेस्ट है। नोएडा से निजी वाहन से यहां जाने में केवल सात से आठ घंटे लगते हैं।
नोएडा से सात से आठ घंटे की दूरी पर स्थिल हिमाचल प्रदेश का चैल हिल स्टेशन घूमने के लिए है बेस्ट प्लेस
बता दें कि, चैल कभी महाराजा भूपिंदर सिंह की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में जाना जाता था। महाराजा उस समय क्रिकेट से बेहद प्रेम किया करते थे। उन्होंने 7500 फीट की ऊंचाई पर चैल में एक क्रिकेट मैदान का निर्माण करवाया था, जिसकी वजह से ये जगह पूरी दुनिया में सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदान के रूप में जानी जाती है। मैदान भारतीय सेना के अधिकारियों के संरक्षण में है। पर्यटक इसके चारों और टहल सकते हैं और तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं। हालांकि लोगों को मैदान के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है।
