NCR में यहां बनेगा वेस्ट UP का सबसे बड़ा स्टेशन, वंदे भारत समेत चलेंगी 100 ट्रेनें; मेट्रो-बस अड्डा भी होगा कनेक्ट

Greater Noida Terminal: यूपी को सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन मिलने वाला है। जी, हां ग्रेटर नोएडा में वेस्ट में यह सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनेगा, जिसका नाम ग्रेटर नोएडा टर्मिनल होगा। यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और दिल्ली के आनंद विहार का दबाव कम करेगा।

Greater Noida Terminal: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए नए रूटों के विकास पर जोर दे रहा है। अब उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां जल्द ही वेस्ट यूपी का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है, जिसका नाम ग्रेटर नोएडा टर्मिनल होगा। जानकारी के मुताबिक, यह स्टेशन न सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि दिल्ली और आसपास के इलाकों पर बढ़ते दबाव को भी कम करेगा। इस टर्मिनल को एक मेगा प्रोजेक्ट के तौर पर विकसित किया जा रहा है और इसे मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) का हिस्सा बनाया गया है। इसमें रेलवे स्टेशन के साथ मेट्रो, आईएसबीटी और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं भी शामिल होंगी।

Greater Noida Terminal

रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)

कितनी ट्रेनें और प्लेटफार्म?

जानकारी के मुताबिक, इस टर्मिनल से वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेनों सहित करीब 100 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। स्टेशन में 12 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे और 63 यार्ड लाइनों का निर्माण होगा, ताकि ट्रेनों का रखरखाव आसानी से किया जा सके। स्टेशन का डिज़ाइन भी बेहद खास होगा, जहां नीचे ट्रेनों की आवाजाही होगी। वहीं, ऊपर की मंज़िलों पर रिटेल शॉप्स, ऑफिस और गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

End of Feed