PAK औरत को PUBG पर हुआ प्यार तो पति छोड़ चली आई हिंदुस्तान: चार बच्चे भी साथ लाई, अवैध रूप से रहते हुई धराई

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 4, 2023, 10:01 PM IST

Greater Noida Latest News: सूत्रों के मुताबिक, सचिन सीमा से लगभग चार-पांच साल छोटा है। दोनों गेम के जरिए जब मिले थे तो उसके बाद उन्होंने नंबर शेयर करने के बाद मिलने का प्लान बनाया था। वह आगे नेपाल में मिले थे। वह पाकिस्तान में अपनी जमीन बेचकर काठमांडू पहुंची, जहां से वह भारत आई। वह अपने साथ शादी के फोटो, सर्टिफिकेट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लेकर आई है।

Greater Noida Latest News: पाकिस्तान की एक औरत को ऑनलाइन पबजी गेम के जरिए हिंदुस्तान के युवक से प्रेम हो गया। इश्क इतना अधिक परवान चढ़ा कि वह आशिक के लिए अपना मुल्क और पति छोड़कर इंडिया आ गई। वह भी तब जब उसके पति से चार बच्चे थे। महिला वहां से अपने साथ चारों बच्चों के अलावा शादी के कुछ सबूत भी लेकर आई। यह इस पूरी प्रेम कहानी का खुलासा हुआ तो पुलिस भी सन्न रह गई। सोमवार (तीन जुलाई, 2023) को महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने पकड़ लिया (हिरासत में) है। फिलहाल महिला से नोएडा पुलिस और गुप्तचर एजेंसी पूछताछ में जुटी हैं।

greater noida news

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

नोएडा पुलिस ने महिला और उसके बच्चों को दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल से पकड़ा। महिला की पहचान 27 साल की सीमा हैदर के रूप में हुई है। वह गौमतबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में चारों बच्चों के साथ अवैध रूप से रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, इस महिला और उसके बच्चों को स्थानीय व्यक्ति सचिन ने पनाह दी थी, जिसकी गेम के जरिए उससे मुलाकात हुई थी। अफसरों ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया, गेम के साथी के प्यार में नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ वह पाकिस्तान से भारत आई थी।

End of Feed