Noida News: दिवाली से पहले एक्शन मोड में फूड डिपार्टमेंट, मिठाई की दुकान पर क्वालिटी चेक शुरू, 180 किलो से अधिक का मिलावटी सामान किया नष्ट

Noida News: यूपी के गौतमबुद्ध नगर में दिवाली से त्योहार से पहले जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर फूड डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया है। मिठाई की दुकानों पर और डेयरी पर एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई और क्वालिटी चेक के दौरान पाए गए मिलावटी सामान को नष्ट किया गया।

Noida News: यूपी के गौतमबुद्ध नगर में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (Food Department) की टीमें सक्रिय हो गए हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर विभाग ने मिठाई एवं डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 8 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए हैं, वहीं लगभग 180 किलोग्राम से अधिक मिलावटी/प्रदूषित खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई गई।

Noida News

दिवाली से पहले गौतमबुद्ध नगर में फूड डिपार्टमेंट का एक्शन (Photo- Canva)

सहायक आयुक्त (खाद्य द्वितीय) सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दीपावली के अवसर पर मिलावटखोरी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. पांडेय, ओ.पी. सिंह और विशाल गुप्ता की टीम ने ग्राम मामूरा सेक्टर-66 स्थित बीकानेर स्वीट्स से मिल्क केक का एक नमूना तथा ग्रेट एवरग्रीन स्वीट्स से छेना स्वीट्स का एक नमूना लिया।

End of Feed