नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक में किसानों के मुद्दे समेत 24 प्रस्ताव होंगे पेश, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

नोएडा प्राधिकरण की आज की बोर्ड बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होनी है। इस दौरान दो दर्जन प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इस बोर्ड बैठक में सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे और किसानों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

Noida News: नोएडा प्राधिकरण की आज बोर्ड बैठक है। इस बैठक में किसानों से जुड़े हुए मुद्दों के साथ तकरीबन 24 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इनमें थीम पार्क का भी प्रस्ताव शामिल है। इन सभी में से कई अहम प्रस्तावों पर आज की बैठक में मुहर लग जाएगी। यह बैठक चीफ सेक्रेटरी के नेतृत्व में होगी। इसमें सभी अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

noida

फाइल फोटो।

कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

बैठक में सिविल, पब्लिक हेल्थ, ग्रुप हाउसिंग, लैंड, कमर्शियल से जुड़े प्रस्ताव को रखा जाएगा, जिन पर मुहर लगेगी। किसानों से संबंधित 10 प्रतिशत लैंड का मुद्दा भी बोर्ड में रखा जाएगा। हालांकि, हाई पावर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में 10 प्रतिशत लैंड की मांग को खारिज कर दिया है। इसके बाद भी उन किसानों को राहत देने की बात है, जिन्होंने मुआवजा उठाने के बाद 10 प्रतिशत के हिसाब से पैसा जमा किया। ऐसे करीब 69 किसान है, जिनको पांच प्रतिशत विकसित भूखंड दिया जाएगा।

End of Feed