Greater Noida: ग्रेटन नोएडा से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बदमाश जब चेकिंग के दौरान नहीं रुका तो पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को सरेंडर करने को कहा। लेकिन, जब वह भागने लगा तो पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक गिरफ्तार
बदमाश के खिलाफ पहसे से मुकदमें दर्ज
पकड़ें गए बदमाश का नाम रवि बताया जा रहा है। मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर लुटेरे के नाम पहले से ही आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के जलपुरा सर्विस रोड पर हुई थी।
पुलिस ने हथियार सहित बरामद किए ये चीजें
ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में बदमाश को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटे हुए मोबाइल, मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा करतूत बरामद किए। पुलिस ने लुटेरे के कब्जे से बाइक और अवैध हथियार भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने बदमाश के पास बाइक और अवैध हथियार जब्त कर लिए हैं।
