नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO मोहिंदर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ED ने फिर भेजा समन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोएडा प्राधिकरण के पूर्व CEO मोहिंदर सिंह को ईडी ने दोबारा समन भेजा है। मोहिंदर सिंह के साथ उनकी करीबी अमरजीत को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Noida News: नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO मोहिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। लखनऊ स्थित ED ऑफिस ने उन्हें 5 अक्टूबर को पूछताछ में शामिल होने लिए बुलाया है। अगर इस बार भी मोहिंदर सिंह पूछताछ के लिए नहीं आते हैं तो उनका पासपोर्ट जब्त किया जा सकता है। ईडी ने 25 सितंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह सामने नहीं आए। इसलिए दोबारा नोटिस जारी करते हुए 5 अक्टूबर के लिए समन भेजा गया।

ED

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO मोहिंदर सिंह ED ने फिर भेजा समन

इतना ही नहीं मोहिंद सिंह की करीबी अमरजीत को भी ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। दोनों से 5 अक्टूबर को पूछताछ की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि मोहिंदर सिंह और अमरजीत से लोटस 300 प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जाएगी। ईडी ने हाल ही में मोहिंदर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। सिंह के ठिकाने से ईडी ने करोड़ो के हीरे जेवरात बरामद किए थे।

End of Feed