VIDEO: लिफ्ट में रोते बच्चे पर भी नहीं पसीजा डॉग लवर का दिल, गार्ड-महिला से बदतमीजी पर उतरा

कुत्ते का मालिक पहले गार्ड फिर वहीं रहने वाली एक महिला से भीड़ गया और बदतमीजी पर उतर आया। ये पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की एक टाउनशिप में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक लड़का सोसायटी की लिफ्ट का जबरन इस्तेमाल करने पर अड़ गया। एक बच्चा पहले से ही लिफ्ट में था और कुत्ते को देख डरकर हो रहा था, लेकिन कुत्ते के साथ आए लड़के ने उसी लिफ्ट में जाने की जिद पकड़ ली। बच्चे के रोने का उसपर कोई असर नहीं पड़ा। वह पहले गार्ड फिर वहीं रहने वाली एक महिला से भीड़ गया और बदतमीजी पर उतर आया। ये पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।

Dog lover

कुत्ते को लेकर सोसायटी में विवाद (साभार- @GreaterNoidaW)

लड़के ने दिया अजीब तर्क

ये वीडियो गौर सिटी 7th एवेन्यू का है। लड़के का तर्क था कि कुत्ते के मुंह पर मजल लगा हुआ है तो बच्चा क्यों घबरा रहा है। अगर उसे डर लग रहा है तो लिफ्ट से बाहर क्यों नहीं आ जाता। लड़का काफी देर तक गार्ड और महिला से बहस करता रहा। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया गया।

End of Feed