Noida News: मासूम के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुआ घायल

नोएडा के थाना फेज-1 में एक छोला छाप डॉक्टर दस साल की मासूम को लालच देकर अपने क्लीनिक में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। उसके दोनों पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दस साल की बच्ची से दुष्कर्म
  • मुठभेड़ में आरोपी डॉक्टर घायल
  • आरोपी के पास से चमंचा, कारतूस बरामद

Noida News: नोएडा से एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। यह मामला नोएडा के थाना फेज-1 का है जहां एक छोला छाप डॉक्टर ने दस साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के दौरान वह मुठभेड़ में घायल हो गया और उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी की आपराधिक हिस्ट्री की भी जांच कर रही है।

Doctor injured in police encounter

आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

क्लीनिक में बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

डीसीपी मुख्यालय विशाल पांडे के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी डॉक्टर ने उसे लालच देकर अपने पास बुलाया और अपने क्लीनिक में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची खून से लथपथ हालत में रोते हुए अपने घर पहुंची तो उसके परिजनों को इस घटना का पता चला। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने थाना फेस-1 में आरोपी की शिकायत दर्ज कराई और बच्ची का मेडिकल भी कराया।

End of Feed