Noida News: नोएडा के सेक्टर 78 में कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद सामने आया है। सेक्टर 78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी में कुत्ता घुमा रही दो लड़कियों से एक बुजुर्ग दंपत्ति ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों लड़कियों ने बुजुर्ग दंपत्ति से झगड़ना शुरू कर दिया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान लड़कियों ने बुजुर्ग दंपत्ति को थप्पड़ जड़ दिया।
लड़कियों ने बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पहले भी कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। इन विवादों में एफआईआर भी दर्ज की गई है। कई बार लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर भी कहासुनी की घटनाएं सामने आई हैं। नोएडा सेक्टर 78 की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
