Dhanteras 2023: नोएडा में धनतेरस पूजा का ये है शुभ मुहूर्त, इस बाजार में मिल रहा किफायती दामों में सोना-चांदी

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Noida 2023- नोएडा में 10 नवंबर की शाम 5 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 42 तक धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा आपके लिए हमने कुछ चुनिंदा ज्वैलर्स के बाजार सुझाए हैं, जहां से आप सोना-चांदी इत्यादि खरीद सकते हैं।

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Noida 2023: दिवाली से 2 पूर्व देशभर में धनतेरस के त्योहार का उल्लास दिखाई देता है। लिहाजा, बाजार में अन्य दिनों के मुकाबले रौनक कुछ ज्यादा रहती है। इस दिन कुछ ना कुछ सामग्री खरीदना अनिवार्य माना जाता है। चूंकि, सनातन धर्म में धनतेरस के दिन खरीदारी कर नई वस्तुएं घर लाने की परंपरा सदियों से अनवरत चली आ रही है। धनतेरस में सामान की खरीदारी करने के लिए विशेष मुहूर्त भी होते हैं। तो हम आपको इस धनतेरस में सामान खरीदने और पूजा का समय और शुभ मुहूर्त सहित सबकुछ बताते चलते हैं।

Dhanteras Gold Silver Buying Market

धनतेरस में सोने-चांदी की खरीदारी

धनतेरस पूजा मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र और पंचांग के मुताबिक, 10 नवंबर को धनतेरस का त्योहार पड़ रहा है। इस दिन दोपहर 12बजकर 35 मिनट से लेकर 11 नवंबर को 10 बजे तक का समय वस्तुओं की खरीदारी के लिए उत्तम है। इस काल में आप सोने-चांदी के सिक्के, ज्वैलरी समेत पूजा की अन्य वस्तुओं को खरीदकर घर ला सकते हैं। इस दिन लोग नए वाहन भी खरीद कर घर लाते हैं। इस अवधि में खासकर वृष लग्न और शुक्र के कारण, हीरा, स्फटिक, सोना और चांदी की वस्तुओं की खरीदारी उत्तम मानी जा सकती है। शाम 5 बजकर 47 मिनट से शाम 7 बजकर 42 मिनट तक धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त भी है। तो आइये हम आपको नोएडा के कुछ चुनिंदा बाजार के बारे बताते हैं, जहां से उक्त वस्तुएं खरीद सकते हैं।

End of Feed