Crime News: नोएडा में दुष्‍कर्म के दो अलग-अलग मामलों में एक्‍शन, पुलिस ने दरिंदों को किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 7, 2023, 01:34 PM IST

Crime News: नोएडा पुलिस ने कहा है कि, दुष्‍कर्म की धारा को जोड़ते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

Crime News: उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में दुष्‍कर्म के दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग स्‍थानों से गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने किडनैप की गई दुष्‍कर्म पीड़िताओं को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने तीन नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को सोमवीर नैन नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अगवा कर अपने साथ ले गया है।

​Crime News, Noida Police, Molestation in Noida, Noida Molestation Case, Noida Molestation News



आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। (सांकेतिक फोटो)

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने युवती को बरामद कर उसका चिकित्सकीय परीक्षण करवाया, जिसमें युवती से दुष्‍कर्म की पुष्टि हुई। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर दुष्‍कर्म की धारा को जोड़ते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

End of Feed