नोएडा: बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही साथ डेंगू के मामले भी बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में करोना के 4 नए मामले सामने आए हैं।
नोएडा में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने आरोग्य मेला आयोजित किया था, जिसमें हर पांचवा मरीज कोरोना के लक्षण लेकर कोविड हेल्प पर पहुंच रहा था। बीते 24 घंटे में आए 4 नए मरीजों के साथ अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 41 हो गई है। इनमें से अस्पताल में 5 मरीज भर्ती है बाकियों को आइसोलेशन में उनके घर पर ही रखा गया है।
