Noida News: दिल्ली में अवैध बाइक टैक्सी बैन होने के बाद अब ये बाइक नोएडा में तेजी से पैर पसार रही है। अब इनको रोकने के लिए गौतमबुद्धनगर के परिवहन विभाग ने भी कमर कस ली है। अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए एक स्पेशल अभियान अप्रैल माह से शुरू हो जाएगा। ऐसे वाहनों पर चालान की कार्रवाई होगी। एक से अधिक बार पकड़े जाने के बाद चालान की राशि बढ़ती जाएगी।
गौतमबुद्धनगर में अवैध रूप से संचालित बाइक टैक्सी पर अप्रैल माह से की जाएगी कार्रवाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)
परिवहन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिले में पांच साल पहले बाइक टैक्सी की शुरुआत की गई थी। नोएडा में 2446 बाइक टैक्सी रजिस्टर्ड की गई हैं। हालांकि इससे दोगुनी बाइक टैक्सी प्राइवेट नंबर की बाइक का कमर्शियल इस्तेमाल करने में ली गई है। ये नए-नए एप से जुड़कर शहर में चलाई जा रही हैं।
