NEET UG एग्जाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पास कराने के नाम पर दे रहे थे झांसा

नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नोएडा इकाई ने NEET UG एग्जाम में पास कराने के नाम पर कथित रूप से ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारी ने सोमवार दी।

उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ की नोएडा इकाई ने NEET UG एग्जाम में पास कराने के नाम पर कथित रूप से ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ (नोएडा) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों के परिजनों से ठगों के संपर्क करने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली थी कि गिरोह के सदस्य छात्रों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें उत्तीर्ण कराने का झांसा दे रहे हैं और इसके एवज में मोटी रकम मांग रहे हैं।

3 accused arrested for cheating during NEET UG exam

NEET UG एग्जाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

ये चीजें हुईं बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-3 में एक स्थान पर छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया और इनके पास से दस मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, एक मतदाता पहचान पत्र, कुछ पासपोर्ट, चेकबुक, मैकबुक, फाच्यूर्नर एसयूवी कार व अभ्यर्थियों का डेटा बरामद हुआ है।

End of Feed