Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में सर्दी से राहत मिलने लगी है। यहां सुबह और शाम में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। वहीं दिन में अच्छी धूप खिल रही है। जिससे दिन में गर्माहट का अहसास हो रहा है। हालांकि ठंडी हवाओं का सिलसिला अभी भी बरकरार है। वहीं सुबह और शाम में हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। नोएडा में आज आसमान साफ रहने वाला है। दिन में अच्छी धूप भी खिलने के आसार हैं।
नोएडा में आज का मौसम
नोएडा में आज मौसम
मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में आज अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। Accuweather के अनुसार आज दोपहर में यहां का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रात के समय तापमान में गिरावट हो सकती है। रात में नोएडा का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी सर्द हवाएं चलने के आसार है।
14 फरवरी से बढ़ेगा तापमान
नोएडा में अब कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। इस बीच तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में शुक्रवार और शनिवार को तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा। 14 फरवरी के बाद नोएडा के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
