LIVE
Bihar New CM News Today Live: नीतीश कुमार समेत NDA के पांचों उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, कौन होगा बिहार का अगला CM
Bihar New CM News Today Live (बिहार के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे ) Samrat Chaudhary, Nityanand Rai, Dilip Jaiswal, Mangal Pandey Bihar state News Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार 4 मार्च से ही नीतीश के सीएम पद छोड़ने के अटकलें लगाए जा रहे थे। जिसके बाद गुरुवार सुबह खुद नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की थी। अब वे राज्यसभा जाने वाले हैं। हालांकि इस खबर से सियासी माहौल गरमा गया है। नीतीश के इस फैसले से जेडीयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए। नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन होगा, इस बात पर भी चर्चा हो रही है।
Bihar New CM News Today Live (बिहार के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे ) Samrat Chaudhary, Nityanand Rai, Dilip Jaiswal, Mangal Pandey who will next chief minister of bihar state Live Updates: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा जाने वाले हैं। उन्होंने आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भर दिया है। उनके साथ ही एनडीए के 4 अन्य उम्मीदवारों ने भी राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अब इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि अगर उनके सीएम पद छोड़ने पर बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। अ
MAR 05, 2026 17:19 IST
नीतीश का राज्यसभा जाने का कदम जनादेश के साथ विश्वासघात: दीपांकर भट्टाचार्य
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का निर्णय राज्य के जनादेश के साथ विश्वासघात है। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही सबसे लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा।
MAR 05, 2026 16:17 IST
MAR 05, 2026 16:03 IST
नई सरकार का सहयोग करेंगे-नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में जो नयी सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ’’दो दशकों से अधिक समय तक आपने लगातार मुझ पर विश्वास और समर्थन बनाए रखा। इसी भरोसे की ताकत से हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की शक्ति से ही आज बिहार विकास और गरिमा की नयी पहचान प्रस्तुत कर पा रहा है।
MAR 05, 2026 15:08 IST
गृह मंत्री ने कहा नीतीश का कार्यकाल हमेशा रहेगा याद
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन भरने के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों पर सबकी नजर है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि NDA के सभी साथी नीतीश कुमार का स्वागत करते हैं। हम उनका कार्यकाल हमेशा याद रखेंगे।
MAR 05, 2026 14:45 IST
जदयू को खत्म करने की साजिश रच रही भाजपा - तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को खत्म करने की साजिश रच रही है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने से संबंधित घटनाक्रम पर सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नारा दिया था - ’2025 से 30 फिर से नीतीश’। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और राजग के घटक दल जानते हैं कि किस प्रकार तंत्र-मंत्र और पूरे सिस्टम का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ा गया।
MAR 05, 2026 14:04 IST
MAR 05, 2026 13:11 IST
नीतीश कुमार को लेकर राज्यसभा नामांकन के लिए निकले अमित शाह
वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, संजय सरावगी भी उनके साथ हैं। नीतीश कुमार और अन्य को लेकर गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा के लिए निकले, उनके साथ बीजेपी के सभी बड़े नेता शामिल हैं।
MAR 05, 2026 13:05 IST
उमर अब्दुल्ला ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए शुभकामनाएं दीं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताने पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'यह बिहार की सरकार और उनके साथी दलों का एक अंदरूनी मामला है...उनका चुनाव के 3 महीने बाद राज्यसभा जाना, तो उन्होंने यह फैसला ले लिया है। उन्होंने बिहार के लोगों की सेवा की...आगे जाकर उनकी भूमिका राज्यसभा में अच्छी रहे, इसके लिए उनको बहुत शुभकामनाएं...'
MAR 05, 2026 13:03 IST
बीजेपी के जाल में फंस चुके हैं नीतीश कुमार - रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि भाजपा ने बिहार में चुनाव जीतने के लिए नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल भाजपा किया। हमारे नेता राहुल गांधी इस बात को पहले से कहते रहे हैं। अब नीतीश कुमार को किनारे कर दिया गया है, नीतीश कुमार अब बीजेपी के जाल में फंस चुके हैं। बीजेपी अगर वहां अपना मुख्यमंत्री बनना चाहती है तो विधानसभा भंग करके दोबारा चुनाव करवाए जाने चाहिए।
MAR 05, 2026 12:27 IST
MAR 05, 2026 12:22 IST
MAR 05, 2026 12:12 IST
बिहार में तख्तापलट किया गया- कांग्रेस
कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने की तैयारी की घोषणा के बाद आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा तख्ता पलट किया गया है और यह जनता के साथ विश्वासघात है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, "बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जो बात बार-बार कह रही थी, वह अब सच साबित हो गई है। साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है।" उन्होंने आरोप लगाया कि कई मायनों में यह जनता के जनादेश के साथ बड़ा विश्वासघात है।
MAR 05, 2026 12:11 IST
बिहार में अब तक भाजपा का कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा
बिहार में अभी तक भाजपा का कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा है। हिंदी भाषी राज्यों में बिहार ऐसा इकलौता राज्य रहा है, जहां पर बीजेपी का मुख्यमंत्री अब तक नहीं रहा। लेकिन अगर नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने के बाद किसी बीजेपी नेता को मुख्यमंत्री का पद मिलता है, तो ऐसे में बिहार को पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री मिलेगा।
MAR 05, 2026 12:11 IST
2005 से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहें हैं। वे 2005 से ही बिहार के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन अब उनके राज्यसभा जाने से बिहार में उनके लंबे कार्यकाल का अंत हो जाएगा। नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद कई चेहरों का नाम नए मुख्यमंत्री की रेस में सामने आ रहा है। जिसमें बीजेपी के किसी नेता के सीएम बनने की भी संभावना है।
MAR 05, 2026 12:04 IST
नीतीश कुमार आज राज्यसभा का नामांकन भरेंगे
नीतीश कुमार आज राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन भरने वाले हैं। उनके साथ ही एनडीए के चार अन्य उम्मीदवार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होने वाला है। गुरुवार को नामांकन भरने की आखिरी तारीख है।
MAR 05, 2026 12:02 IST
जेडीयू कार्यकर्ताओं का आरोप- सीएम पद छोड़ने का बनाया जा रहा दबाव
जेडीयू के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार के नागरिकों ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया था, इसलिए ऐसा बड़ा फैसला लेने से पहले जनता और कार्यकर्ताओं से राय ली जानी चाहिए। कई कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि नीतीश कुमार पर सीएम पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
MAR 05, 2026 11:57 IST
MAR 05, 2026 11:52 IST
जेडीयू कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जताया विरोध
सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद पार्टी में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। गुरुवार सुबह जेडीयू कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर नाराजगी देखने को मिली। कई कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं।
MAR 05, 2026 11:52 IST
मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार 4 मार्च से ही उनके सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जाने की खबर सामने आ रही थी, लेकिन अब खुद नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की और इस खबर पर मुहर लगाई।
