खत्म होंगे ये नेशनल हाईवे, NHAI ने लिया बड़ा फैसला

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (NHAI) ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए असुरक्षित दो लेन वाले नेशनल हाईवे को खत्म करने का फैसला लिया है।

देश में नेशनल हाईवे के माध्यम से लोग आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक की लंबी दूरी बिना किसी परेशानी के तय कर सकते हैं। लेकिन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दो लेन वाले नेशनल हाईवे को खत्म करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि NHAI ने 'असुरक्षित' माने जाने वाले दो लेन नेशनल हाईवे को खत्म करने का फैसला लिया है। भविष्य में इन स्थान पर दूसरे राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा। मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सड़कों पर दुर्घटना सबसे अधिक होती है। इसे खत्म करने के बाद सड़क हादसों में कमी आएगी।

NHAI Decided to End two Lane National Highway

NHAI ने लिया ये बड़ा फैसला

सड़क दुर्घटना के आंकड़े

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (NHAI) के अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2022 में 4,61,312 सड़क हादसे हुए थे। इसमें करीब 1,68,491 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे पर 36.2 फीसदी लोगों की मौत हुई है तो वहीं राज्य राजमार्गों पर 24.3 लोगों की सड़क हादसे में जान गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो लेन वाले नेशनल हाईवे को सबसे अधिक असुरक्षित माना गया है। बता दें कि दो लेन वाले राजमार्गों में डिवाइडर नहीं होते हैं। इनकी चौड़ाई भी कम होती है, जिसके कारण वाहन कई बार आगे जाने की चक्कर में दूसरी लेन में चले जाते हैं और दुर्घटना के शिकार होते हैं। इतना ही नहीं एक्सेस कंट्रोल नहीं होने के कारण वाहन बीच में घुस जाते है। इस प्रकार के तमाम कारणों के चलते सड़क हादसे होते हैं। यही वजह है दो लेन वाले नेशनल हाईवे को खत्म करने का फैसला लिया जा रहा है।

End of Feed