Water Crisis: मुंबई में जल संकट गहराया, कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित; 48 घंटे तक जूझेंगे लोग

Water Crisis: मुंबई वासियों को आज और कल पानी की किल्लत झेलनी होगी। दरअसल,वैतरणा बांध से पानी लाने वाली पाइपलाइन प्रणाली में खाराबी आ गई है। इस व्यवधान की वजह से भांडुप जल उपचार संयंत्र को पानी की आपूर्ति में 5 से 10% की कमी आई है, जिससे अगले 48 घंटों के लिए 10 प्रतिशत तक पानी की कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है-

KEY HIGHLIGHTS
  • मुबई में दो दिन कम मिलेगा पानी
  • वैतरणा जल पाइपलाइन में खराबी
  • पानी को जरुरत के हिसाब से करें खर्च


Water Crisis: मुंबई में वैतरणा बांध से पानी लाने वाली पाइपलाइन प्रणाली में 900mm वॉल्व में खाराबी आने से दो दिनों तक पानी की कटौती की जाएगी। दरअसल, ठाणे जिले के तराली में वैतरणा बांध के पाइपलाइन में खराबी की वजह से इसे बंद किया गया है। जिस कारण गुरुवार 17 अक्तूबर से शुक्रवार 18 अक्तूबर तक पूरे मुंबई में पानी की आपूर्ति में लगभग 5 से 10% पानी की कटौती की जाएगी। बीएमसी ने आज और कल के लिए पानी की कटौती लागू की है, जिससे दो दिनों तक मुंबई वासियों को पानी की किल्लत झेलनी होगी।

water crisis mumbai

मुंबई में अगले 48 घंटे तक कम मिलेगा पानी (सांकेतिक फोटो)

वैतरणा जल पाइपलाइन में खराबी

End of Feed