Vande Bharat Express : मुंबई से जल्द शुरू होगी दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए डेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 2, 2023, 05:27 PM IST

मुंबई से जल्दी ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) चलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर (Mumbai Solapur Vande Bharat Express) और मुंबई-शिर्डी (Mumbai Shirdi Vande Bharat Express) मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत कर सकते हैं।

मुंबई: मुंबई से जल्दी ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) शुरु होने वाली हैं और उनमें से एक के शुक्रवार सुबह तक यहां पहुंच जाने की संभावना है, जबकि दूसरी ट्रेन के 6 फरवरी को लाने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर (Mumbai Solapur Vande Bharat Express) और मुंबई-शिर्डी (Mumbai Shirdi Vande Bharat Express) मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत कर सकते हैं।

Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

दोनों ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक वंदे भारत ट्रेन आज सुबह पुणे यार्ड पहुंच गई और इसके आज रात या कल सुबह तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसी तरह की दूसरी ट्रेन छह फरवरी को यहां लाए जाने की उम्मीद है।

End of Feed