Maharashtra: बीड में सड़क पर पड़े मलबे से टकराई कार, 15 मिनट बाद हुआ एक और हादसा, 7 लोग घायल

महाराष्ट्र के बीड में अहमदपुर-अहमदनगर हाईवे स्थित टोल बूथ पर रविवार को 15 मिनट के अंतराल पर दो रोड एक्सीडेंट हो गए। पहले हादसे में कार सड़क पर फेंके गए मिट्टी और सीमेंट के मलबे से टकरा गई। जिसमें कार सवार छह लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे हादसे में चालक घायल हो गया।

Beed Road Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार को महज 15 मिनट में दो सड़क हादसे हुए। ये हादसे अहमदपुर-अहमदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल बूथ पर हुए। टोल बूथ पर हुए इन हादसों में कुल सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक दो महीने की बच्ची भी शामिल है, जिसका हाथ टूट गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

accident

बीड रोड एक्सीडेंट

सड़क पर पड़े मलबे से टकराई गाड़ी

पहले हादसे में एक कार टोल बूथ के पास सड़क पर फेंके गए मिट्टी और सीमेंट के मलबे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार को गंभीर नुकसान पहुंचा, कार के दो या तीन प्लेट्स टूट गए। इसी हादसे में एक बच्ची का हाथ टूट गया और कार चालक के सिर में गंभीर चोट आई। इसके अलावा बच्ची की मां, पांच साल की बहन, दादी और एक चचेरे भाई सहित कार में सवार छह लोग भी घायल हो गए।

End of Feed