भारी बारिश के बाद मुंबई में ट्रैफिक पटरी पर लौटा, IMD के अलर्ट के बाद आज स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने गुरुवार को सभी विद्यालयों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। हालांकि, अब ट्रैफिक पटरी पर लौटने लगा है।

Mumbai Rain Update: बुधवार को मुंबई में भारी बारिश के बाद आज वाहन और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार सुबह के लिए मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण बुधवार को मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया था, लोकल ट्रेन का आवागमन थम गया और मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।

Rain in Mumbai

मुंंबई में भारी बारिश

स्कूल और कॉलेजों में अवकाश

मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गुरुवार को सभी विद्यालयों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। भारी बारिश के कारण ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी आज स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है।

End of Feed