Thane Crime: ठाणे में मां बनी कुमाता, विकलांग बेटी की हत्या कर बॉडी को ठिकाने लगाया, मां समेत तीन गिरफ्तार

Thane Crime: ठाणे जिले में एक मां ने अपनी ही 17 वर्षीय विकलांग बेटी की हत्या कर दी। एक अन्य निवासी द्वारा की गई शिकायत के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

Thane Crime: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक 17 वर्षीय लड़की की हत्या करके उसके शव को ठिकाने लगाने का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसमें हैरान कर देने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि 17 वर्षीय लड़की की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने दो महिलाओं के साथ मिलकर की है।

Thane Crime

मां ने विकलांग बेटी की हत्या कर बॉडी को ठिकाने लगाया

जन्म से विकलांग की युवती

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाणे में जिस 17 वर्षीय युवती की हत्या की गई है, वह जन्म से ही विकलांग थी। उनके घर के पास रह रही वर्षा शोभित रघुनंदन ने पुलिस में हत्या की शिकायत दर्ज कार्रवाई। पुलिस ने मामले की जांच में पाया की यशस्वी पवार की हत्या की वारदात को उसकी मां ने दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद तीनों महिलाओं ने उसके शव को चादर में लपेटा और देर रात करीब 1:30 बजे एक सफेद रंग की कार में रखा। पुलिस के मुताबिक यह तीनों इसी सफेद कार से यशस्वी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पसरानी गांव (तालुका वाई, जिला सतारा) ले गई।

End of Feed