Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नदी में तैरने गए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके बाद शनिवार को कामवारी नदी से दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
(सांकेतिक फोटो)
यह हादसा भिवंडी के गोरसाई गांव में शुक्रवार शाम को हुआ। जहां दो भाई कामवारी नदी में तैरने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों ज्यादा गहरे पानी में जाने से डूब गए। जानकारी के मुताबिक छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई ने नदी में भी छलांग लगाई और दोनों नदी में डूब गए। मृतकों में सागर परशुराम धूमल (उम्र 30) और अक्षय परशुराम धूमल (उम्र 25) शामिल हैं। जिनमें से सागर की शादी हो चुकी है।
एनडीआरएफ ने चलाया तलाशी अभियान
शवों की तलाश के लिए आज सुबह से ही NDRF ने तलाशी अभियान चलाया। NDRF की एक टीम मौके पर पहुंची और दो नावों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। आखिरकार NDRF दोनों के शवों को खोजने में सफल रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।
