सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, दायर की जमानत याचिका

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उनके बांद्रा स्थित घर पर हमला हुआ था। हाल ही में आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। उनकी याचिका में तर्क दिया गया है कि मामला मनगढ़ंत है। नीचे पढ़ें पूरा मामला।

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है। अपने वकील के ज़रिए दायर की याचिका में शरीफुल ने दावा किया है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है और उसके खिलाफ पूरा मामला मनगढ़ंत है।

Saif Ali Khan - ​सैफ अली खान

सैफ अली खान पर हमला मामला।

सैफ अली खान पर हमला करने वाले ने दायर की याचिका

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उनके बांद्रा स्थित घर पर हमला हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह केस बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है, लेकिन मुंबई के सेशन कोर्ट के कार्यक्षेत्र में आता है। जब पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी, उसके बाद केस सेशन कोर्ट में ट्रांसफर हो जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं किया है।

End of Feed