ऑपरेशन सिंदूर तब तक नहीं पूरा...उद्धव के करीबी ने केंद्र से पूछा सवाल

ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला जारी है। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और सांसद संजय राउत ने इस मुद्दे पर एक बार फिर से महत्वपूर्ण टिप्पणी की है।

मुंबई : 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों के नरसंहार के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है, जिसका उद्देश्य आतंकवादियों और उनके आकाओं को सबक सिखाना है। इस हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश के बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। अब शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि ऑपरेशन तब तक पूरा नहीं होगा जब तक पहलगाम हमले के दोषियों का सफाया नहीं किया जाता। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि उन आतंकियों का क्या हुआ? जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया।

Sanjay Raut

संजय राउत (फाइल फोटो)

राउत ने केंद्र से मांगा जवाब

राउत ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकियों ने निर्दोष लोगों की हत्या की और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को जवाब दिया, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से सीजफायर की घोषणा हुई। राउत ने कांग्रेस के विरोध पर भी टिप्पणी की, यह कहते हुए कि सरकार का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विपक्ष में फूट डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आतंकवादी कहां गए और ऑपरेशन सिंदूर तब तक पूरा नहीं होगा जब तक सभी 6 आतंकवादियों का खात्मा नहीं किया जाता

End of Feed