Thane Crime News: ठाणे में मासूम के साथ छेड़छाड़, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक आठ साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की गई। नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ये मामला नवंबर माह का है, लेकिन पीड़िता के परिवार ने एक महीने बात इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Crime News

ठाणे में मासूम के साथ छेड़छाड़

ठाणे में नाबालिग के साथ छेड़छाड़

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि ये घटना 20 नवंबर 2024 की है। बच्ची के परिवार ने इस घटना को लेकर एक महीने बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक महीना देरी से शिकायत करने के पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। परिवार ने ठाणे के मुंब्रा थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहां के अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पीड़ित का पड़ोसी है।

End of Feed