Navi Mumbai Airport: खत्म हुआ इंतजार, इस महीने खुलेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट; नोट कर लें तारीख

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले 45 दिनों में उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएगा। अप्रैल में उद्घाटन होगा और 15 मई से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होगा।

Navi Mumbai Airport: देशभर में एयरपोर्ट की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। जो हवाई अड्डे निर्माण प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, उन्हें अब खोलने की तारीख भी सामने आ गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नवी मुंबई और नोएडा में चालू होने वाले दो नए हवाई अड्डों के लिए हवाई क्षेत्र की डिजाइन और उड़ान प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दोनों इस साल अप्रैल से चालू होने वाले हैं।

Navi Mumbai Internationl Airport

15 मई से फ्लाइट ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अप्रैल में उद्घाटन होगा और 15 मई से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ नवी मुंबई एयरपोर्ट से भी उड़ानें उपलब्ध होंगी। एयरपोर्ट लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें 5 मार्च तक सभी आवश्यक अनुमति प्राप्त करने का लक्ष्य है। 1160 हेक्टेयर क्षेत्र में एयरपोर्ट का निर्माण, प्रारंभिक चरण में 20 मिलियन पैसेंजर की वार्षिक क्षमता वाला टर्मिनल वन। एयरपोर्ट को सड़क और जल मार्ग से जोड़ा जाएगा, जिससे वॉटर टैक्सियों के जरिए 17 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

End of Feed