Mumbai Weather: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, पानी-पानी हुई सड़के, जलजमाव के कारण ट्रैफिक बाधित

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2024, 01:10 PM IST

Mumbai News: मुंबई में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया है, जिस कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को अन्य रास्तों पर डायवर्ट किया जा रहा है।

Mumbai Weather: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके उपनगरों में शनिवार को रुक-रुककर भारी बारिश हुई, जिसके कारण महानगर के कई इलाकों में पानी भर गया। लेकिन इस दौरान लोकल ट्रेन सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि लोकल ट्रेनों का सामान्य रूप से संचालन किया जा रहा है। लेकिन जगह-जगह जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था पर भारी प्रभाव पड़ा है। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को अन्य रास्तों पर डायवर्ट किया जा रहा है।

Mumbai Weather

मुबई में भारी बारिश

मुंबई में भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मुंबई में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 91 मिमी बारिश हुई। वहीं इसके पूर्वी एवं पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 87 मिमी और 93 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश और अगले दो दिन में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें। उसने शनिवार को चंद्रपुर के लिए ‘रेड’ अलर्ट तथा नागपुर, अमरावती और वर्धा जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मुंबई में भी मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर समुद्र में 4.24 मीटर एवं रात 11 बजकर 24 मिनट पर 3.66 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

End of Feed