Mumbai Road Accident: मुंबई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक कचरा उठाने वाली गाड़ी ने 9 साल के मासूम को रौंद डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने कचरा उठाने वाली गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है।
ट्रक ने बच्चे को मारी टक्कर
पढ़ाई करके लौट रहा था मासूम
यह घटना मुंबई के गोवंडी इलाके में मंगलवार शाम को हुई। मृतक की पहचान 9 साल के हामिद शेख के रूप में हुई है। वह बैगनवाड़ी इलाके का रहने वाला था। मंगलवार शाम को जब वह पढ़ाई करके लौट रहा था। तभी BMC की कचरा उठाने वाली गाड़ी उसे टक्कर मार दी। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ने मौके से फरार होने की भी कोशिश की। लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें - Rajasthan: महिला IPS अधिकारी की जासूसी पड़ी भारी, बार-बार चेक कर रहे थे लोकेशन; सात पुलिसकर्मी सस्पेंड
सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
इस घटना से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बीएमसी के कचरे के ट्रक के शीशे तोड़ दिए और जमकर हंगामा किया। लोगों ने कुछ देर तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने इस मामले में BMC की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर सुधीर सावंत को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
