मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता, नकली कहानी बनाकर लूटा 2.29 करोड़ का सोना, चार आरोपी गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने 2.29 करोड़ के सोने की डकैती के मामले को सुलझाते हुए एक बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि ज्वैलरी कंपनी के कर्मचारी और उसके राजस्थान के रिश्तेदारों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और बचने के लिए लूट की फर्जी कहानी बनाई। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने दिनदहाड़े डकैती के एक मामले को सुलझाते हुए 2.29 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। यह डकैती सेवरी इलाके में हुई थी, जिसे एक ज्वैलरी कंपनी के कर्मचारी और उसके राजस्थान के रिश्तेदारों ने मिलकर अंजाम दिया था। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने लूट की नकली कहानी बनाकर डकैती को अंजाम किया।

Mumbai Police

मुंबई पुलिस ने 2.29 करोड़ का सोना चोरी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया (फोटो - Canva)

दो करोड़ से अधिक के आभूषण बरामद

रफी अहमद किदवई (आरएके) मार्ग पुलिस के अनुसार घटना 13 अक्टूबर की दोपहर करीब ढाई बजे हुई। मास्टर चेन एंड ज्वेल्स के डिलीवरी एजेंट श्यामलभाई होथीभाई रबारी (31) और उनके सहयोगी जगदीश केराभाई आल, क्वालिटी एसे एंड हॉलमार्क एलएलपी से 2,067.143 ग्राम सोने के आभूषण लेकर कालाचौकी स्थित कंपनी के कारखाने जा रहे थे। सेवरी कोर्ट के पास जकारिया बंदर रोड पर दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। एक बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया और 2.29 करोड़ रुपए मूल्य का सोना लूटकर फरार हो गया।

End of Feed